Home उत्तर प्रदेश पकड़ी बुजुर्ग के दो सगे भाइयों ने NEET में लहराया परचम, परिवार...

पकड़ी बुजुर्ग के दो सगे भाइयों ने NEET में लहराया परचम, परिवार और गांव का बढ़ाया मान

KUSHINAGAR NEWS: विकासखंड पडरौना के ग्राम पंचायत पकड़ी बुजुर्ग निवासी अतुल कुमार द्विवेदी के दो बेटों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। बड़े भाई शिवांश द्विवेदी ने NEET में 99.97 परसेंटाइल के साथ अखिल भारतीय रैंक 562 प्राप्त की। वहीं छोटे भाई देवांश द्विवेदी ने 99.37 परसेंटाइल के साथ AIR 1395 रैंक हासिल की। दोनों भाइयों ने हाई स्कूल की परीक्षा वर्ष 2024 में लिटिल फ्लावर स्कूल, गोरखपुर से उत्तीर्ण की। इसमें शिवांश को 97.6% और देवांश को 94% अंक प्राप्त हुए थे। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई *मित्तल इंटरनेशनल स्कूल से की। वर्ष 2026 में इंटर में शिवांश ने 95% और देवांश ने 92% अंक प्राप्त किए। इंटर की परीक्षा के साथ ही दोनों भाइयों ने NEET UG की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। शिवांश और देवांश की इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे परिवार और गांव में हर्ष का माहौल है। उनके पिता अतुल कुमार द्विवेदी, माता रेणु लता द्विवेदी दादी अरुण द्विवेदी तथा चाचा विपुल द्विवेदी एवं राहुल द्विवेदी ने दोनों को बधाई दी। स्वर्गीय बाबा आध्या प्रसाद द्विवेदी का आशीर्वाद भी दोनों को मिला। परिवारजनों ने बताया कि दोनों भाई बचपन से ही पढ़ाई में मेहनती रहे हैं और डॉक्टर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं।