MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर विधायक विन्ध्यधाम पं० रत्नाकर मिश्र ने एक बार फिर जनसेवा और मानवता की मिसाल पेश की। बीती रात मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल के बड़े बगीचा के पास सड़क पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। सड़क किनारे घायल व्यक्ति दर्द से तड़प रहा था और आसपास लोगों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान क्षेत्र भ्रमण पर निकले नगर विधायक पं० रत्नाकर मिश्र की नजर घायल पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना काफिला रोककर घायल व्यक्ति के पास पहुंचे, उसका हालचाल जाना और ढांढस बंधाया। विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों से मदद लेते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराते हुए घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को भी फोन पर बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने कहा कि मुश्किल समय में किसी जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची मानवता और जनसेवा है। विधायक के इस सराहनीय कदम की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि पं० रत्नाकर मिश्र केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले सच्चे जनसेवक हैं।







