Home उत्तर प्रदेश नीट पेपर लीक के खिलाफ मशाल जुलूस

नीट पेपर लीक के खिलाफ मशाल जुलूस

JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गौरव जैन ने नीट पेपर लीक मुद्दे पर  मोदी सरकार को घेरते हुए कहा है कि सरकार को  छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उसे छात्रों के केरियर और उनके मानसिक स्वास्थ्य की चिंता नहीं है। उन्होंने बार-बार होने वाले पेपर लीक व लीक व रद्द होती परीक्षाएँ और छात्रों के बर्बाद होते समय के प्रति सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। सरकार जवाबदेही से बचने का काम कर रही है। उन्होंने बताया नीट पेपर लीक के खिलाफ और छात्रों की आवाज मुखर करने के लिए कल 12 जून को शाम 6 झलकारी बाई पार्क एस पी आई के सामने से इलाइट चौराहा तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें छात्र व युवा शामिल होंगे।