JHANSI NEWS: दीनदयाल सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित न होने देने के विरोध में एक भव्य जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में स्पष्ट किया कि वे अपने अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगी। उन्होंने समाज और राजनीति में समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपनी आवाज बुलंद की। सम्मेलन में महिलाओं ने विपक्षी दलों—समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस—के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ये दल नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं और महिलाओं के अधिकारों को लेकर केवल राजनीति कर रहे हैं।
मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिसके तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं ने इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित नहीं होने दिया। गीता शाक्य ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आएं और समाज में अपनी भागीदारी को और सशक्त करें। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को उनका पूरा अधिकार नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। सम्मेलन के अंत में सभी महिलाओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेंगी और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगी। सम्मेलन के पश्चात महिलाओं ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा, जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, महापौर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, इंजीनियर भारती आर्य (ब्लॉक प्रमुख बंगरा), किरण राजू, कंचन आहूजा, चित्रा सिंह, ममता साहू, मीनू राजावत, देवी मंजुलता, सभासद कुसुम कुशवाहा, सुशीला दुबे, प्रियंका साहू, रितिका तिवारी, राजकुमारी तिवारी, पार्षद प्रीति माहौर, रमा कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री महिला मोर्चा प्रभारी मीनू राजावत द्वारा किया गया तथा आभार जिलाध्यक्ष सुमन पुरोहित ने व्यक्त किया। मंचासीन अतिथियों में एमएलसी रमा निरंजन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चित्रा सिंह, ब्लॉक प्रमुख रचना राजपूत, बरुआ सागर नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष ममता लश्करी, वरिष्ठ अधिवक्ता रजनी जैन, गायनिक दिव्या अग्रवाल, प्रीति नेहवालकर सहित अन्य प्रमुख महिलाएं उपस्थित रहीं।
इसके अतिरिक्त सुनीता शर्मा, अर्चना राय, नीता यादव, ममता पाल, राजेश्वरी तिवारी, डॉ. शिखा साहू, कविता शर्मा, प्रतिमा कुलकर्णी, ममता चौरसिया, चंदा शिवहरे, अभिलाषा सहारा, सीमा शर्मा, राशि साहू, गायत्री पुरोहित, रूबी राजपूत, नीतू जाटव, नीलू कौशल, इंदिरा चतुर्वेदी, पूजा शर्मा, धीर रायकवार, राधा रायकवार, दीपा कुशवाहा, कीर्ति वर्मा सहित भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रह.







