Home उत्तर प्रदेश जीआरपी की तत्परता से महिला यात्री का खोया मोबाइल बरामद

जीआरपी की तत्परता से महिला यात्री का खोया मोबाइल बरामद

JHANSI NEWS: थाना जीआरपी झाँसी पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्य करते हुए महिला यात्री का खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उसे सुरक्षित वापस किया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झाँसी के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला यात्री ने जीआरपी को सूचना दी कि वह उरई से झाँसी तक यात्रा कर रही थी और झाँसी रेलवे स्टेशन पर उतरते समय भीड़ में उसका मोबाइल कहीं गुम हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जीआरपी झाँसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मोबाइल की तलाश हेतु निर्देशित किया। जीआरपी टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोजबीन कर महिला का गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लिया। आवश्यक जांच के बाद मोबाइल सुरक्षित रूप से महिला को सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल मिलने पर महिला ने जीआरपी पुलिस की कार्यकुशलता और तत्परता की सराहना की।