Home उत्तर प्रदेश नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी रामबाबू बिंद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी रामबाबू बिंद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)विन्ध्याचल थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि 14 अगस्त को थाना विन्ध्याचल में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का ही निवासी रामबाबू बिंद ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल में मु0अ0सं0 231/2026 धारा 75, 351(3) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।  गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल के निर्देशन में उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी गैपुरा ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी रामबाबू बिंद पुत्र मुरली बिंद, निवासी कलना गहरवार, थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व 4/2 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।