KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूरब शरीरा निवासी झाली सरोज की 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री स्व. कौशल्या सरोज के साथ हुई हृदय विदारक घटना की सूचना पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजनों को न्याय का विश्वास दिलाया गया। वीरेंद्र सरोज फौजी ने पीड़ित परिवार को ₹50,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
उन्होंने घटना के संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम एवं सशक्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की तथा कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने का आग्रह किया। वीरेंद्र सरोज फौजी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग करेंगे। वहीं उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
वहीं साथ में विजय तिवारी उपस्थित रहे







