Home आस्था नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ  वार्षिकोत्सव   कार्यक्रम

नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ  वार्षिकोत्सव   कार्यक्रम

मिथिलेश पाण्डेय व अरूणा देवी  बने यजमान,
SONBADHR NEWS: घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव में रविवार को नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में महादेव जी का विशेष पूजन किया गया। यह कार्यक्रम मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिकोत्सव के रूप में किया गया। इस कार्यक्रम के यजमान मिथिलेश कुमार पाण्डेय व उनकी पत्नी अरूणा देवी रहीं। यहीं मुख्य आचार्य रामजी पाठक व अन्य आचार्य श्याम कुमार पाठक व प्रदीप कुमार मिश्र के द्वारा पूजन कराया गया। सर्व प्रथम आचार्यो द्वारा सविधि पूजन अर्चन स्थापित सभी देवी देवताओं का कराया गया, उसके उपरांत स्थापित नर्वदेश्वर महादेव जी का अभिषेक यजमान द्वारा किया गया। उसके बाद भजन आरती हवन  उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। यह वार्षिकोत्सव  कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है।  यह कार्यक्रम गांव के सम्मानित लोगों द्वारा बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस शिवालय में स्थापित भगवान शिव, पार्वती, गणेशजी, संकटमोचन हनुमान जी, राधा कृष्ण के साथ नंदी महाराज आदि सभी विराजमान देवताओं का सविधि पूजन अर्चन किया गया। यह कार्यक्रम बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। साथ ही रात्रि में देवी जागरण का कार्यक्रम ओबरा के भक्त गण के द्वारा होना है।इस अवसर पर  मंदिर के मुख्य पुजारी नारायण धर द्विवेदी के साथ रामजी धर द्विवेदी,सत्य धर द्विवेदी,व श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर/सेवा संस्थान के संस्थापक राम अनुज धर द्विवेदी के साथ कृष्ण धर द्विवेदी, गोविंद धर द्विवेदी के साथ तमाम पुरुष व महिलाएं के साथ ग्रामीण भक्त गण उपस्थित रहे।