MIRZAPUR NEWS: ड्रमंडगंज क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में जिगना हरगढ़ के पीड़ित परिवारों से अनुसूचित जाति की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी के साथ कांग्रेस पार्टी के लोगों ने संवेदना व्यक्त की। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। चौधरी ने केंद्र सरकार के मंत्री से मांग करते हुए कहा कि ड्रमंडगंज से संबंधित यह हाईवे जो NHAI द्वारा बनाया गया है, इसकी डिजाइनिंग में सुधार किया जाए और इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, क्योंकि आए दिन इस तरह की घटनाएं हमारे जनपद में होती रहती हैं जो बहुत ही दुखद है। उन्होंने तकनीकी राय लेकर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर इस समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की मांग की।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश्वर दुबे, शशि भूषण दुबे ‘पथिक’, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद ‘छोटे खान’, पीसीसी सदस्य जनार्दन पाठक, द्वारिका पाल, छानबे ब्लॉक अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी, छवि राजपाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, मंगल दुबे, डिंपू यादव आदि शामिल रहे।
Home उत्तर प्रदेश ड्रमंडगंज सड़क हादसा: पीड़ित परिवारों से मिलकर कांग्रेस नेताओं ने संवेदना व्यक्त...







