Home उत्तर प्रदेश नगर आयुक्त ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण

नगर आयुक्त ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण

अल्लापुर क्षेत्र में जल भराव पर राहत अभियान तेज करने दिया निर्देश

PRAYAGRAJ NEWS: निरन्तर गंगा यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ ही गंगा यमुना के निकटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले आम जनमानस भी प्रभावित होते है साथ ही कई दिक्कतों का समाना भी करना पड़ता है। इसी के मद्दे नजर नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज द्वारा वाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई हेतु निरन्तर आदेशित किया जाता रहा है। आज दिनांक 02 अगस्त 2025 को प्रातः प्रयागराज के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र-नागवासुकी, छोटा बधाडा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरन्तर जल वृद्धि के कारण किनारों पर जलकुभ्भी तथा कचरा आदि का जमाव, आबादी वाले क्षेत्र में एक मजिंल तक पानी भरा है द्वितीय तल पर शिफ्ट हुए लोगों का रेस्क्यू आदि की समस्या निरन्तर बनी रहती है। नगर आयुक्त द्वारा नगावासुकी रोडध्ढाल के पास बह कर आयी जलकुम्भी तथा कचरों की सफाई कराये जाने के हेतु निर्देशित किया गया साथ ही एनडीआरएफ टीम को बाढ प्रभावित क्षेत्रों में फसे लोगो को रेस्क्यू किये जाने के निर्देश दिये गये व तीनों शिफ्टों में कर्मचारी लगाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के साथ निरन्तर चूना, ब्लीचिंग पाउडर तथा मैलाथियानध्कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के निर्देश अपर नगर आयुक्त डी तथा सहायक नगर आयुक्त को दिये गये गये।
बाढ़ राहत शिवरों में पहुॅकर लोगों का लिया हाल-चाल
नगर आयुक्त द्वारा बाढ राहत शिविर एनी बेसेन्ट गर्ल्स इण्टर मीडिएट कालेज प्रयागराज का निरीक्षण किया गया इस दौरान इस शिविर में लगभग जल भराव के कारण विस्थापित हुए लगभग 600 से अधिक लोगों ने शरण ली हुई थी, मौके पर पेयजल टैंकर, शौचालय, नहाने की व्यवस्था करायी गयी है नगर आयुक्त द्वारा शरणार्थियों से इस सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तो बताया गया कि सुबह नास्ते में चाय और केले के साथ भोजन की भी व्यावस्था की गयी है एवं किसी भी प्रकार की समस्या नही है। नगर आयुक्त द्वारा नियमित पेयजल तथा शौचालय आदि की सफाई के साथ अपर नगर आयुक्त के निर्देशित किया गया कि सभी बाढ राहत शिविरों का निरन्तर निगरानी करते रहें साथ ही सम्बन्धित ड्यूटी में लगाये गये कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें, साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बाढ पंपिग स्टोशनों का परीक्षण, लेवलिंग सही करने का फरमान जारी
नगर आयुक्त द्वारा बाढ़ पम्पिग स्टेशन मोरीघाट की भी जानकारी ली गयी। घाट पर सभी पम्प ठीक से कार्य करते हुए पाये गये। नगर आयुक्त द्वारा अल्लापुर में हो रहे निरन्तर जल जामव की भी जानकारी ली गयी तथा अल्लापुर के कई नालों तिकोनिया पार्क नाला, अल्लापुर नाला, डाट के पुल का नाला, रेलवे लाइन के पास स्थित नाले का निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टिया नालों की लेवलिंग सम्बन्धी समस्या प्रतीत हुई जिसके लिये वर्तमान में जल भराव वाले क्षेत्र से ढाल की तरफ सम्पूर्ण नालों की लेवलिंग कराने के निर्देश अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला तथा अवर अभियन्ता को दिये गये साथ ही लेवलिंग के उपरान्त आवश्यकतानुसार नालों के निर्माण अथवा 120 एम0एम0 हृयूम पाइप डालने हेतु निर्देशित किया गया। अवर अभियन्ता द्वारा बताया गया कि 35 मीटर अण्डरग्राउण्ड हृयूम पाइप डालकर आबादी वाले क्षेत्र में जमे जल को डाइवर्ट कर अल्लापुर के नाले में मिलाने से पानी की समस्या का निस्तारण किया जा सकता है, इस दौरान क्षेत्रीय मा0पार्षद शिवसेवक सिंह पटेल एवं श्री विनय मिश्रा भी उपथित होकर अपने-अपने सुझाव दिये। जिसके लिए नगर आयुक्त द्वारा नालों की लेवलिंग के साथ ही नाला आथवा हृयूम पाइप के प्रस्ताव दिये जाने के निर्देश मुख्य अभियन्ता तथा अवर अभियन्ता को दिये गये।
गाड़िया ठीक हुई तो लॉयन्स वेस्ट मैजमेन्ट के विरूद्ध कटौती के निर्देश
नगर आयुक्त लॉयन्स वेस्ट कलेक्शन के बने वर्कशाप (संगम पेट्रोल पम्प के पीछ) का भी निरीक्षण किया गया यहॉ पर लगभग 51 गाडियों का रख-रखाव, गाडियों का मेन्टेनेन्स, डी0टी0डी0 कलेक्शन आदि का कार्य कराया जाता है। इस दौरान मौके पर 4 रिफ्यूज कॉम्पेक्टर, पोर्टेबल कॉम्पेक्टर, 16 टाटा एश, तथा 2 हुक लोडर आदि कई दिनों से खराब खडी पायी गयी। इन गाडियों का मेन्टेनेन्स भी लॉयन्स वेस्ट के द्वारा ही देखा जाता है परन्तु इन गाड़ियों में चद्दर शीशा, कम्पार्टमेन्ट, ढक्कन, स्टार्टिंग आदि समस्याओं से जूझ रही है गाडिया काफी गन्दी पायी गयी नियमित धुलाई नही की जा रही थी व गाड़ियों में पेन्ट भी नही किया गया पाया गया। वर्कशाप में उपस्थित श्री योगेश्वर तथा बृजेश तिवारी द्वारा बताया कि सभी गाड़िया 15-15 दिनों पर धुलाई कराई जाती है। नगर आयुक्त द्वारा अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि फील्ड इंस्पेक्टरों से रिपोर्ट मॉग ले कि सभी गाडियों में क्या-क्या कमिंयाध्खराबी है साथ ही एक सप्ताह में यदि गाडियों में सुधार की स्थिती न हुई तो 10 प्रतिशत से अधिक की कटौती की जाए साथ ही वर्कशाप को मेनटेन रखा जाए। पीछे ट्रान्सफर स्टेशन से गन्दगी तथा लीचेट निकलवाने के लिए निर्देशित किया गया। प्रत्येक सप्ताह गाडियों की धुलाई की जाए, एक सप्ताह में सभी गाड़ियां सही अवस्था में मेन्टेन हो जाए, ट्रान्सफर स्टेशन तथा वर्कशाप को मेन्टेन रखा जाए जिससे जो भी गाडिया फील्ड में निकले प्रॉपर मेन्टेन हो कर चले।