PRAYAGRAJ NEWS: बुधवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती सपा के जिला कार्यालय में मनाई गई। सती महारानी पार्वती के पिता और भगवान शिव के स्वसुर प्रजापति महाराजा की मंदिर हरिद्वार में स्थित है। उनकी जयंती पर उनके चित्र पर फूल माला चढ़ा कर आशीर्वाद लिया और जयकारे लगाए। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पंधारी यादव, डाक्टर मान सिंह यादव, अमर नाथ प्रजापति, दिनेश प्रजापति एडवोकेट, कमला यादव, खिन्नी लाल पासी, संगम लाल मौर्य, आर एन यादव,जगदीश यादव, ननकू प्रजापति, नाटे चौधरी, कैलाश प्रजापति, राम प्रताप, सुरेश प्रजापति, राम नारायण प्रजापति, शम्भू नाथ प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, अखिलेश, सचिन श्रीवास्तव , गणेश प्रजापति, राजकुमार, सुहेल अहमद, मृत्युंजय पाण्डेय, विनय सोनकर, मकबूल हासमी, त्रिभुवन, दिलीप प्रजापति, आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने फाफामऊ क्षेत्र निवासी कल्पना पाल को जिला इकाई गंगापार में जिला सचिव मनोनीत किया है। इस दौरान जिला कार्यालय पर कल्पना पाल का स्वागत भी किया गया।







