AURAIYA NEWS: आपसी मतभेद के चलते अलग रह रहे 20 परिवारों को प्रोजेक्ट नई किरण के तहत फिर से एक साथ मिलाने में पुलिस को सफलता मिली। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद और मनमुटाव को बातचीत के माध्यम से दूर कराया गया। इसके बाद सभी दंपतियों ने साथ रहने पर सहमति जताई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर आयोजित प्रोजेक्ट नई किरण में ऐसे परिवारों की समस्याएं सुनी गईं, जो वैचारिक मतभेद और आपसी कलह के चलते बीते कुछ समय से अलग रह रहे थे।समझाने- बुझाने और परिवार के महत्व को समझाने के बाद 20 परिवारों के बीच आपसी सहमति बनी और पति-पत्नी दोबारा साथ रहने को राजी हो गए। समझौता होने के बाद परिवारों को हशी-खुशी से उनके घर भेजा गया। इस दौरान पति-पत्नी ने आपसी विवाद को भुलाकर परिवार को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। प्रोजेक्ट नई किरण के माध्यम से पुलिस द्वारा टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को बातचीत और समझौते के जरिए फिर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।







