AURAIYA NEWS: जनपद में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पदाधिकारियों ने काकोर मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी बृजेश कुमार को ज्ञापन सौंपते मांग उठाई कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया, पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर खबरों को संग्रहित करता है, लेकिन आजादी के 78 साल बाद भी पत्रकारों को दबा कुचला समझा जा रहा है, जिनकी सुरक्षा एक मजाक बनकर रह गई है, लोकतंत्र के प्रहरी को आज तक कोई कानूनी हक व अधिकार नहीं मिला है, राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह निर्देशन में समय-समय पर पत्रकारों की आवाज उठाई जाती रही है, और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया के लिए सुरक्षा कानूनी लागू किया जाए, और पत्रकारों को स्वतंत्रता पूर्णरूप से दिया जाए राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत केंद्र सरकार व राज्य सरकार से मांग करता है कि भारत की संसद में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का कानूनी तौर पर उनका अधिकार दिया जाए, और पत्रकार सुरक्षा कानून पास किया जाए जिसको लेकर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत पांच सूत्रीय मांग की है कि
1 मीडिया को सदन में कानून पास कर लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कानूनी तौर पर बनाया जाए
2 पत्रकार सुरक्षा गारंटी बिल सदन के पटल पर लाया जाए जिससे पत्रकार सुरक्षा एवं हितों को देखते हुए कानूनी अधिकार प्रदान किए जाए और पत्रकार सुरक्षा गारंटी बिल 2026 पास किया जाए जिससे पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके!
3 पत्रकार हितों के लिए एक करोड रुपए का जीवन बीमा केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा निशुल्क किया जाए
4 पत्रकारों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा मानदेय निर्धारित किया जाए तथा सरकारी बस व ट्रेन में निशुल्क यात्रा सुनिश्चित की जाए
5 पत्रकारिता के समय रिपोर्टिंग करते समय अगर किसी पत्रकार के साथ घटना या दुर्घटना घटित होती है तो परिवार को सरकार के द्वारा मुआवजा मुहैया कराया जाए!
निम्न मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता तिवारी, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामजी पोरवाल, जिला कार्यालय प्रभारी प्रिंशू पाठक, जिला महामंत्री भूपेंद्र कुमार नीरज, शान मोहम्मद, रामकिशोर, सहित अन्य पदाधिकारी व पत्रकार उपस्थित रहे ।







