PRATAPGARH NEWS: चोरी की घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज निवासी नितेश अग्रहरि पुत्र लल्लू प्रसाद अग्रहरि ने शुक्रवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्रह जुलाई की शाम अज्ञात चोर दुकान के काउण्टर में रखा करीब तीन हजार की नकदी चुरा ले गये। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।





