Home उत्तर प्रदेश तुलसियापुर चौराहे पर पुलिस का फ्लैग मार्च, क्षेत्राधिकारी की सक्रियता से बढ़ा...

तुलसियापुर चौराहे पर पुलिस का फ्लैग मार्च, क्षेत्राधिकारी की सक्रियता से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

SIDHARTHNAGAR NEWS: जनपद में शांति, सुरक्षा व सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मंगलवार को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस बल ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई। इसी कड़ी में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी की अगुवाई में ढेबरुआ पुलिस ने तुलसियापुर चौराहे पर पैदल गश्त किया। क्षेत्र में लगातार सक्रिय और सतर्क रहने वाले क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी की इस तत्परता की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। उनके इस प्रयास से व्यापारियों और आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। भारी पुलिस बल के साथ निकले इस फ्लैग मार्च के दौरान मुख्य चौराहे और व्यस्त बाजार का जायजा लिया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय व्यापारियों व आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में निरंतर मुस्तैद रहने को कहा।