Home उत्तर प्रदेश गोल्हौरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के खाते में वापस...

गोल्हौरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के खाते में वापस कराए बीस हजार रुपये

SIDHARTHNAGAR NEWS:  गोल्हौरा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के साथ हुई बीस हजार रुपये की साइबर ठगी की रकम वापस करा दी है। खड़रिया बुजुर्ग निवासी शिकायतकर्ता सहजराम ने बीते १६ जून को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से उनके खाते से धोखाधड़ी कर बीस हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में गठित साइबर टीम ने बैंकों से तत्काल संपर्क और समन्वय स्थापित कर ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष रामदेव, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय, कंप्यूटर ऑपरेटर विकास सिंह, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, अजय विश्वकर्मा, खुशबू यादव और नीशू गुप्ता शामिल रहे।