SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद में नए पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों) के गठन के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा नवगठित समितियों के उन्नयन के प्रयास तेज करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही इन समितियों के भवन निर्माण के लिए राजस्व विभाग से समन्वय बनाकर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समितियों पर पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता, नियमानुसार वितरण और नियमित पर्यवेक्षण बनाए रखने की हिदायत दी। बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक प्रकाश बहादुर गौतम, अपर जिला कृषि अधिकारी सूरज मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी विमल कांत, जिला गन्ना अधिकारी ललित मौर्य, सहायक निदेशक मत्स्य नंद किशोर और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गणेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Home उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट सभागार में डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक संपन्न, नए पैक्स...







