Home आस्था ताड़का व सुबाहु-मारीच वध की लीला का मंचन

ताड़का व सुबाहु-मारीच वध की लीला का मंचन

SAHARANPUR NEWS: सुल्तानपुर पीठ मैदान के एकता मंच पर वार्षिक लीला महोत्सव में तड़का व सुबाहु-मारीच के वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला का उदघाटन वाजिद ठेकेदार द्वारा फीता काटकर किया गया। गणेश आरती नितिन सैनी, दीपक सिंघल व मा जगदम्बा जी की गुलशन, विशाल व श्रीराम आरती मा0 ईसम सिंह, विकास प्रजापत द्वारा की गई। ताड़का वध के मंचन में सैंकडो की संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे। ताड़का के रोल में प्रमुख रूप में राहुल, प्रदीप, श्रीराम चन्द्र के रोल में रोहित, लक्ष्मण के रोल में  रोहित सैनी, दशरथ के रोल में रोहित, सुबाहु-मारीच के रोल में विशु-सन्नी, विश्वामित्र के रोल में कन्हैया सैनी में अपनी भूमिका निभाई मंच संचालन आकाश काशी ने किया। इस अवसर पर श्रीराम लीला कमेटी के प्रधान मंदीप सैनी सभासद, अमित, दीपक, सचिन, अंकित, डायरेक्टर अमित धीमान, सुनेश, रोहित, पपन, जयपाल सैनी, प्रकाश चंद सैनी, संजय सैनी, मांगे राम आदि मौजूद रहे।