PRAYAGRAJ NEWS: तरुणा संस क्लब ने जैदी इंडोर क्लब को 6 विकेट से हराकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वन डे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में जैदी इंडोर क्लब ने 31.1 ओवर में 88 रन (हर्षित तिवारी 22, सौरव यादव 16, उत्कर्ष पाल, कार्तिकेय सिंह 3/08, दिव्यांश यादव 3/19, देवांश पाठक 3/32) बनाए। जवाब में तरुणा संस क्लब ने 14.1 ओवर में चार विकेट पर 90 रन (देवांश पाठक 43, अनुवेंद्र यादव 18, अर्श अहमद 2/15, गोल्डी यादव व इंसाफ अंसारी एक-एक विकेट) बना लिए। देवांश पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







