PRAYAGRAJ NEWS: गोपाल दास क्लब ने डीएसए क्लब को 55 रन से हराकर डीआरएम का अंडर-14 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। डीएसए मैदान पर गुरुवार रात के लिए गए मैच में गोपाल दास क्लब ने 21 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन (यशस्वी मिश्रा 57, ईशान यादव 55, युवराज शुक्ला 16, अक्षित कुमार 3/33, आयुष सिंह 2/25, शिवांश केसरवानी व अंश त्रिपाठी एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में डीएसए क्लब की टीम 21 ओवर में 7 विकेट पर 103 रन (अंश त्रिपाठी 36, शिवांश केसरवानी 18, उत्कर्ष 2/04, युवराज शुक्ला, नरहरि दीक्षित व शिवेंद्र सिंह एक-एक विकेट) पर सिमट गई। यशस्वी मिश्रा को रेलवे के अधिकारी ऋषि प्रकाश ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।







