Home उत्तर प्रदेश तमंचा व कारतूस के साथ युवक धराया, गया जेल

तमंचा व कारतूस के साथ युवक धराया, गया जेल

PRATAPGARH NEWS: कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार किये गये आरोपी को जेल भेज दिया गया। कोतवाली के उप निरीक्षक रामनरेश बुधवार की रात पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच चेकिंग के दौरान लालगंज घुइसरनाथ मार्ग पर महिमापुर के पास अमेठी जनपद के पूरे हरबक्श तिवारी का पुरवा महमदपुर निवासी शिवम तिवारी उर्फ आदर्श पुत्र साधू तिवारी उर्फ शंकर को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक ने बताया कि कार से जा रहे आरोपी के पास चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस की बरामदगी की गयी। कार को सीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर गुरूवार को जेल भेज दिया गया।