Home उत्तर प्रदेश तपती गर्मी में निःशुल्क लस्सी बांटकर दी राहत

तपती गर्मी में निःशुल्क लस्सी बांटकर दी राहत

FATEHPUR NEWS: शहर के पीलू तले चौराहा स्थित विजय लस्सी भंडार में भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से निःशुल्क लस्सी वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापारी नेता एवं समाजसेवी विनोद गुप्ता की सात वर्षीय पौत्री शान्वी गुप्ता ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ फीता काटकर किया। इसके बाद राहगीरों को प्रेमपूर्वक लस्सी वितरित की गई। मुख्य अतिथि विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि इस भीषण गर्मी में इस तरह का सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि तेज धूप में लोगों को राहत देने का यह प्रयास प्रेरणादायक है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश सोनी, जिलाध्यक्ष नरायण बाबू गुप्ता, रोहित चौरसिया, सुनील गुप्ता, आकाश मोदनवाल, नैंसी गुप्ता, अमर वर्मा, नूर आलम, संतोष मोदनवाल, संजय गुप्ता सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।