सुरक्षाकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी व मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के दिए निर्देश
BHADOHI NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) शैलेश कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम व वीवी पैट स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया। जहां पर उनके द्वारा सुरक्षाकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी व मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीईओ ने ईवीएम के रखरखाव, रजिस्टर तथा गेट पर सील लाॅकर का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात गार्डों आदि के व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उनको आवश्यकता दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, फायर सेफ्टी उपकरण की वैलेडिटी तिथि आदि बिंदुओं का भी अवलोकन किया। डीईओ ने सुरक्षाकर्मियों के उपस्थिति पंजिका को चेक करते हुए निर्देशित किया कि ड्यूटीरत सुरक्षाकर्मी पूरी जिम्मेदारी व मुस्तैदी के साथ देखरेख करें। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य, चकबंदी अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव व अन्य उपस्थित रहें।







