Home उत्तर प्रदेश झांसी के रिषभ ने लहराया परचम, 97.33% अंक हासिल कर रचा इतिहास”

झांसी के रिषभ ने लहराया परचम, 97.33% अंक हासिल कर रचा इतिहास”

JHANSI NEWS:  10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए झांसी जिले के उल्दन गांव निवासी रिषभ साहू ने टॉप थ्री में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास बना कर जिले का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही परिवार, रिश्तेदार, शुभचिंतकों सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। घर में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने लार्ड कृष्णा पब्लिक हाईस्कूल से पढ़ाई कर यह रिकॉर्ड बनाया है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षक एवं सहपाठियों ने भी रिषभकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उसकी इस सफलता से स्कूल का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। निश्चित रूप से रिषभसाहू की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।