PRAYAGRAJ NEWS: जगत तारण गोल्डन जुबली स्कूल ना केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए भी जाना जाता है। विद्यालय की कक्षा पाँच की छात्रा नंदिका श्रीवास्तव ने अपनी स्वरचित कविताओं, बचपन की स्मृतियों और कहानियों का संकलन तैयार किया है, जिसे शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती डॉली बनर्जी ने नंदिका की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी छोटी आयु में उसकी सृजनशीलता, कल्पनाशीलता और साहित्य के प्रति प्रेम वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि नंदिका की रचनाओं को पढ़ना और उसकी आगामी पुस्तक के लिए प्रोत्साहन संदेश लिखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। श्रीमती बनर्जी ने कहा कि नंदिका का समर्पण अन्य युवा विद्यार्थियों को भी लेखन की ओर प्रेरित करेगा और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त करने का साहस देगा। विद्यालय परिवार नंदिका के उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना करता है।
Home उत्तर प्रदेश जेटी की छात्रा प्रकाशित कराएंगी कविताओं, कहानियों का संग्रहप्रधानाचार्या डॉली बनर्जी ने...







