PRAYAGRAJ NEWS: धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ने कुख्यात माफिया और गैंग लीडर अतीक अहमद (मृतक) पुत्र स्व हाजी फिरोज अहमद निवासी 95-सी, चकिया थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज व 52 कसारी मसारी थाना ने अपराध जगत से अर्जित एक अरब 10 करोड रूपये मूल्य की जमीन को आज कुर्क कर दिया। धूमनगंज कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि मौजा भीटी ताल्लुका असदुल्लापुर परगना व तहसील सदर प्रयागराज स्थित कुल 30 आराजियात रकबा 3.7383 हे. यानी 37383 वर्गमीटर एवं मौजा कटहुला गौसपुर परगना व तहसील सदर प्रयागराज स्थित अचल सम्पत्तियों कुल 14 आराजियात रकबा 1.374368 हे0 यानी 13743.68 वर्गमीटर, कुल रकबा 5.112668 हे0 यानी 51126.68 वर्ग मीटर (लगभग 20.38 बीघा), बाजारू कीमत लगभग ₹1,10,00,00,000ध्-(एक अरब दस करोड़ रुपये) को धारा 14 (1) उप्र गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत न्यायालय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज ने कुर्क किया है।







