सेंट पीटर्स कप वनडे क्रिकेट : अभय, वीर, सानिध्य, ईशान चमके
PRAYAGRAJ NEWS: अभय यादव के (87 रन, 71 गेंद, 14 चौके) और वीर प्रताप के अर्धशतक (74 रन, 77 गेंद, सात चौके, दो छक्के) एवं सानिध्य श्रीवास्तव की उम्दा गेंदबाजी (6.2-0-34-4) के दम पर जय सेल्स वॉरियर्स ने गणेश इंटरप्राइजेज क्लब को 189 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। पराजित टीम के ईशान दीक्षित (25 रन एवं चार विकेट) का प्रदर्शन व्यर्थ हो गया। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में चांस वॉरियर्स ने 46.3 ओवर में 337 रन (अभय यादव 87, वीर प्रताप 74, सुमित सिंह 48, आयुष राज मिश्रा 37, अर्जित सिंह 21, ईशान दीक्षित 4/15, राज रावत 3/51, अभ्युदय प्रताप सिंह 2/64) बनाए। जवाब में गणेश इंटरप्राइजेज क्लब की पूरी टीम 27.2 ओवर में 148 रन (हिमांशु मिश्रा 52, ईशान दीक्षित 25, अभ्युदय प्रताप सिंह 19, सानिध्य श्रीवास्तव 4/34, कुशल पांडे 3/16, अभिजीत सिंह 2/20) पर सिमट गई।







