Home उत्तर प्रदेश घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला

घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) नगर के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के वासलीगंज स्थित पकौड़ी लाल की गली में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे के लगभग एक युवक के घर में घुसकर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची वासलीगंज पुलिस चौकी की टीम ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।