BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) रविवार को थाना पचपेड़वा द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज-2 के शुभारंभ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार जनपद बलरामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व मे मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक नगेंद्र चौबे, महिला आरक्षी प्रीति शर्मा , आरक्षी अंशू कुशवाहा, आरक्षी अरुण कुमार प्रजापति , आरक्षी राहुल पाल रिक्रूट, महिला आरक्षी कोमल यादव , रिक्रूट महिला आरक्षी सुजाता कुमारी , रिक्रूट महिला आरक्षी उजाला सरोज के द्वारा बहू बेटी सम्मेलन में महिलाओं ,बालिकाओं को दहेज, बाल विवाह न करने के लिए जागरूक किया गया। बाल विवाह कानूनी अपराध है इसके बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में बताया गया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,वृद्धा पेंशन योजना ,विधवा पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, इत्यादि के बारे मे जानकारी प्रदान की गई*तथा उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी विभिन्न विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन 1090,
एंबुलेंस सेवा 108, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, गर्भवती महिलाओं के लिए102, साइबर हेल्प लाइन 1930,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,चाइल्ड हेल्पलाइन लाइन 1098 आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई व *पंपलेट वितरित* किया गया।उनकी समस्याएं पूछी गई किसी ने कोई समस्या नहीं बताई।साथ ही सभी को कानून के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया तथा थाना स्थानीय पर गठित मिशन शक्ति केंद्र व महिला साइबर सेल के बारे में बताया गया।







