LAKHIMPUR KHERI NEWS: तहसील गोला के सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों की भीड़ तो जुटी, लेकिन समाधान के नाम पर निराशा ही हाथ लगी।कुल 39 शिकायतें विभिन्न विभागों से जुड़ी आईं। इनमें राजस्व एवं आपदा विभाग की 23, पुलिस विभाग की 8, संयुक्त जांच के लिए 5, विद्युत विभाग की 2 और खाद्य एवं रसद विभाग की 1 शिकायत शामिल रही।हालांकि मौके पर सिर्फ 3 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। ये तीनों शिकायतें राजस्व एवं आपदा विभाग से संबंधित थीं। पुलिस, विद्युत और खाद्य रसद विभाग से जुड़ी एक भी शिकायत का समाधान मौके पर नहीं हो पाया।अपर जिलाधिकारी ने शेष 36 प्रार्थना पत्रों को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की स्थलीय जांच कर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचे कई लोग मायूस लौटे। उनका कहना था कि नाम संपूर्ण समाधान दिवस है, लेकिन समाधान सिर्फ 3 शिकायतों का हुआ। अब देखना होगा कि बाकी 36 शिकायतों का निस्तारण कब तक होता है।







