Home उत्तर प्रदेश खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा विशेष सम्पर्क एवं जन जागरुकता अभियान को दी...

खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा विशेष सम्पर्क एवं जन जागरुकता अभियान को दी जा रही है गति

PRATAPGARH NEWS: केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनाँक 05-06-2026 से 21-09-2026 के मध्य जनपद में समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के क्रियान्वयन के दिशानिर्देश के क्रम में आज दिनाँक 12 जून 2026 को विकासखण्ड बाबागंज के राजापुर ग्राम पंचायत के रोकैयापुर बस्ती में खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्र के द्वारा बस्ती के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल लगाकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के विषय मे विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही परिषदीय विद्यालयों में मुहैय्या कराई गई सुविधाओं व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय मे भी समस्त ग्रामीणों को बिन्दुवार विस्तार स्व जानकारी प्रदान की गयी। विशेष जन सम्पर्क एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में आज बाबागंज के खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा अपने आवण्टित ग्रामसभा राजापुर की बस्ती रोकैयापुर में ग्रामीणों स सीधा संवाद स्थापित किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा और नामित अधिकारी के द्वारा इन समस्याओं का समुचित जवाब दिया गया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी तकरीबन 50 से भी अधिक ग्रामीणों से मुखातिब हुए।