Home उत्तर प्रदेश कूटरचित अभिलेखों पासपोर्ट प्राप्त करने का आरोपी धराया, गया जेल

कूटरचित अभिलेखों पासपोर्ट प्राप्त करने का आरोपी धराया, गया जेल

PRATAPGARH NEWS: कूटरचित अभिलेखों के जरिए दो पासपोर्ट प्राप्त करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। सांगीपुर थाना के उप निरीक्षक आदित्य पाण्डेय शुक्रवार को पुलिस बल के साथ चेकिंग पर थे। इसी बीच वाहन चेकिंग के दौरान गोवर्धनपुर निवासी मो0 अयूब पुत्र बदलू को गोवर्धनपुर स्थित मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया। एसओ गौरव त्रिवेदी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी कूटरचित अभिलेखों के जरिए दो अलग अलग पासपोर्ट प्राप्त करने का आरोपी है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी एवं पासपोर्ट अधिनियम उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी को जेल भेज दिया गया।