PRATAPGARH NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला जेल परिसर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी के नेतृत्व में पौधारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण का संदेश देना था। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जेल परिसर में फलदार एवं छायादार पौध रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान जेल में निरुद्ध महिला बंदियों को फल भी वितरित किए गए। व्यापारियों ने बंदियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।जेल प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में नगर के व्यवसायी अशोक अग्रवाल,अर्पित खंडेलवाल,सुरेश अग्रवाल, विकास गुप्ता,अनिल गोयल सहित अन्य जेल अधिकारी युवा कर्मचारी अन्य जेल अधिकारी व कर्मचारी रहे।







