KUSHINAGAR NEWS: साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुशीनगर साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के खाते से साइबर फ्रॉड कर निकाले गए 80,000 रुपये वापस करा दिए। पीड़ित ने पुलिस की प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है।
क्या है मामला
18 जून 2026 को साइबर सेल कुशीनगर को प्रेमनाथ पुत्र कमला, निवासी बनकटा बाजार थाना चौराखास ने शिकायत दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड कर उनके खाते से 80,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए हैं।
साइबर सेल ने ऐसे कराए वापस
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर एएसपी के पर्यवेक्षण व सीओ तमकुहीराज के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार सिंह, हे0का0 विजय कुमार चौधरी, का0 अखिलेश कुमार गुप्ता व का0 प्रशान्त मिश्रा की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
टीम ने संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर तकनीकी जांच की। शिकायत पर त्वरित एक्शन लेते हुए टीम ने पीड़ित प्रेमनाथ के खाते में पूरे 80,000 रुपये वापस करा दिए।
पीड़ित ने जताया आभार
पैसा वापस मिलने पर आवेदक प्रेमनाथ ने कुशीनगर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।
बरामदगी करने वाली टीम
1. उ0नि0 सुनील कुमार सिंह – प्रभारी साइबर सेल
2. हे0का0 विजय कुमार चौधरी
3. का0 अखिलेश कुमार गुप्ता
4. का0 प्रशान्त मिश्रा
पुलिस की अपील
सोशल मीडिया सेल कुशीनगर ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी बैंक डिटेल, OTP या यूपीआई पिन शेयर न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।







