Home उत्तर प्रदेश कम्पोजिट विद्यालय गोगहर में 138 बच्चों को वितरित किया गया स्पोर्ट्स ड्रेस

कम्पोजिट विद्यालय गोगहर में 138 बच्चों को वितरित किया गया स्पोर्ट्स ड्रेस

PRATAPGARH NEWS: नगर पंचायत हीरागंज के वार्ड नंबर 6 स्थित कम्पोजिट विद्यालय गोगहर में शुक्रवार को विद्यालय के शिक्षक सजन लाल के प्रयास से छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स ड्रेस वितरित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के 138 बच्चों को स्पोर्ट्स ड्रेस प्रदान की गई। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी आशीष मिश्र एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज विनोद यादव का विद्यालय के शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी आशीष मिश्र ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकरन सरोज, महामंत्री विजय यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभावती पाल, राजेश्वरी तिवारी, संतोष त्रिपाठी, वर्षा देवी, अनीता देवी, ज्ञान तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।