SANGRAMGARH NEWS: थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पुलिस ने वारंट के संबंध में कार्रवाई करते हुए आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में अमृतलाल पुत्र रामदुलारे, छोटेलाल पुत्र जियालाल तथा रामखेलावन पुत्र जियालाल निवासी खनवारी, मेवालाल पुत्र मैकूलाल निवासी डांडिया, सुरेश नारायण पुत्र रामनरेश निवासी सेमरा, अमृतलाल पुत्र माताबदल निवासी बाबू का पुरवा, राजकुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी अस्थवा तथा रामसुमेर पुत्र बच्चूलाल निवासी मतरजापुर शामिल हैं। थाना प्रभारी अवनी दीक्षित के निर्देश पर एसआई ने पुलिस टीम के साथ वारंटियों के घर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी आठ वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।







