Home उत्तर प्रदेश इमरान प्रतापगढ़ी ने संसद में स्पेशल मेंशन के ज़रिये उठाया “माँ बेल्हा...

इमरान प्रतापगढ़ी ने संसद में स्पेशल मेंशन के ज़रिये उठाया “माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन में राजधानी ट्रेन के ठहराव का मुद्दा”

PRATAPGARH NEWS: दिल्ली से चलकर डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी (20503) अप एवं डिब्रूगढ़ से चलकर दिल्ली जाने वाली राजधानी (20504) डाउन, प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर गुज़रती है लेकिन यहॉं उसका ठहराव ना होने के कारण जनपद के यात्रियों को इसका कोई फायदा नहीं होता है। जनपदवासियों की समस्या को देखते हुए राजधानी का प्रतापगढ़ रेलवे जंक्शन पर ठहराव के उद्देश्य से कॉंग्रेस के महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद एवं जनपद के मूल निवासी श्री इमरान प्रतापगढ़ी ने देश की संसद में ये जनहित का मुद्दा उठाया कि राजधानी ट्रेन का ठहराव प्रतापगढ़ जंक्शन पर भी होना चाहिये। इससे पूर्व इमरान प्रतापगढ़ी ने शून्यकाल में प्रतापगढ़ से मुम्बई के लिये दैनिक ट्रेन चलाने की भी मॉंग की थी। महाराष्ट्र से सांसद होने के बावजूद प्रतापगढ़ जनपदवासियों के लिये संसद में इमरान प्रतापगढ़ी समय समय पर आवाज़ उठाते रहते हैं, जिसका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ भी जनपदवासियों को मिलता रहता है। यह जानकारी ज़िलाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी दानिश माबूद ने दिया।