रिक्रूट आरक्षियों द्वारा कुल 750 पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
BHADOHI NEWS: वन महोत्सव-2025 के अंतर्गत ष्एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सोमवार को एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने एसपी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। जबकि रिक्रूट आरक्षियों द्वारा कुल 750 पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सीओ बलराम के नेतृत्व में रिक्रूट आरक्षियों द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानपुर में 350 पौधे, पुलिस लाइन सरपतहां में 150 पौधे, पुलिस आफिस सरपतहां में 100 पौधे, एसपी आवास में 60 पौधे, एएसपी आवास में 50 पौधे, सीओ ज्ञानपुर आवास सरपतहां में 20 पौधे एवं सीओ लाइन आवास में 20 पौधों का रोपण किया गया। यह आयोजन एक से 7 जुलाई तक संचालित वन महोत्सव कार्यक्रम का हिस्सा है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन महोत्सव के दौरान वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके देखभाल और संरक्षण का विषय ध्यान दिया जाए तथा वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। जिसमें सभी का सहयोग आवश्यक है।





