KUSHINAGAR NEWS: जिले मे डीजल पेट्रोल की कमियों की अफवाह को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो चूका है साथ ही जिला प्रशासन के तरफ से अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है इसको लेकर कुशीनगर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपद के सभी मजिस्ट्रेटों को सख्त हिदायत देते हुए समस्त पेट्रोल पम्पो पर अवचक निरिक्षण के लिए निर्देशित किया गया है। उसी क्रम मे कसया उप जिलाधिकारी डा0 संतराम सिंह बघेल ने कहा कि हमने आज जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तवर के निर्देश पर नायरा यमुना फिलिंग स्टेशन कसया कुशीनगर पेट्रोल पंप का निरीक्षण/ सत्यापन किया गया है जांच के समय प्रोपराइटर/ प्रबंधक मौके पर मौजूद थे पेट्रोल पंप पर डीजल का स्टॉक 8085 लीटर है, जब की पेट्रोल का स्टॉक 1223 लीटर है। पेट्रोल पंप के मैनेजर द्वारा बताया गया कि 10000 लीटर का इंडेक्ट दिनांक 23.04.2026 को कंपनी में लगाया गया है पेट्रोल 10000 लीटर कंपनी से आ रहा है जो बस्ती जिले तक पहुंच गया है 2 घंटे में पेट्रोल पंप पर आ जाएगा और वितरण पेट्रोल का भी शुरू हो जाएगा उक्त जांच मे उप जिलाधिकारी कसया डॉ संतराज सिंह बघेल के साथ आपूर्ति निरीक्षक कसया भी मजूद रहे साथ ही उप जिलाधिकारी कसया ने क्षेत्र के सभी पेट्रोल पम्प मालिकों चालकों से अपील की है कि इस समय खेती किसानी का भी समय है किसानों या लोगो को किसी तरह का कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।







