Home आस्था आसाम से चली‌ शहीदी नगर कीर्तन रूपी यात्रा का प्रयागराज आगमन 31...

आसाम से चली‌ शहीदी नगर कीर्तन रूपी यात्रा का प्रयागराज आगमन 31 अगस्त को

PRAYAGRAJ NEWS: सिक्ख धर्म के नौवें गुरू व हिन्द की चादर गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी दिवस 25 नवम्बर 2025 को पूरा विश्व बड़ी श्रद्धा से मना रहा हैं। इसी कड़ी में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी अमृतसर के आयोजन से शहीदी नगर कीर्तन रूपी यात्रा गुरुद्वारा गुरू तेग बहादुर साहिब धोबड़ी साहिब (आसाम) से आरम्भ होकर तख्त केशगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब (रोपड़) पंजाब पर जाकर संपूर्ण होगी। ये यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए वाया बनारस 31 अगस्त को शाम लगभग 4 बजे नगर में प्रवेश करेगी। जिसका स्वागत सभी नगरवासी बैरहना चूँगीं पर करेगें। बैरहना चूँगीं, सोबतियाबाग, बालसन चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, हनुमान मन्दिर चौराहा तथा सुभाष चौराहे पर विभिन्न संगठनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा जिसमें गुरूं साहब की जीवनी एवं बलिदान की गाथा का व्याख्यान किया जायेगा एवं चर्च सिविल लाइन्स, नगर निगम, नवाब यूसुफ रोड, डी०एस०ए० पुल, रेलवे स्टेशन, प्रयाग होटल होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिह सभा खुल्दाबाद आयेगी। जहाँ पर रात्रि विश्राम करने के बाद 1 सितम्बर को प्रातः 9 बजे गुरूद्वारा श्री गुरू सिह सभा खुल्दाबाद से आरम्भ होकर खुल्दाबाद सब्जी मण्डी, हिम्मतगंज, चौफटका पुल, सुलेम सराय, मुंडेरा, गुरूद्वारा पुरामुफ्ती, मनौरी होते हुए राय बरेली को प्रस्थान करेगी। यह जानकारी गुरू सिंह सभा प्रयागराज एवं गुरु तेग बाहदुर खालसा गर्ल्स इण्टर कालेज, प्रयागराज की संयुक्त वार्ता में दिया गया‌। इस दौरान गुरू सिंह सभा के महासचिव दिलजीत सिंह एवं विद्यालय के उपाध्यक्ष इन्द्रप्रीत सिंह, प्रबन्धक परमजीत सिंह सचदेवा आदि लोग मौजूद रहें।