KUSHINAGAR NEWS: राजकीय आईटीआई, पडरौना परिसर में आज कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई, पडरौना के संयुक्त तत्वावधान में आंशिक दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में फ्लुएंटग्रिड (मीटर रीडर), शैडो फैक्स टेक्नोलॉजी प्रा. लि., इन्फोटेक अवे आईटी सॉल्यूशन, लोन डीएसए एवं फ्री जॉब सर्विस सहित विभिन्न नियोजकों ने प्रतिभाग किया। मेले में कुल 21 आंशिक दिव्यांगजन अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 18 अभ्यर्थियों का रोजगार एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार अभियान हेतु प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन आलोक कुमार मौर्य, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केंद्र प्रवीण कुमार मौर्य, जिला कौशल प्रबंधक अभय श्रीवास्तव, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय पाण्डेय, आर्यन श्रीवास्तव तथा राजकीय आईटीआई के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







