KUSHINAGAR NEWS: आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, जिलाधिकारी तथा सहायक आयुक्त (खाद्य)-II प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर जनपद में फ्लोर मिलों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने गोविंद फूड प्रोडक्ट्स, श्रीराम जानकी नगर, कसया का निरीक्षण कर गेहूं के आटे का एक नमूना तथा गंगोत्री फ्लोर मिल, मथौली रजवटिया, पोस्ट-बगही, कुशीनगर का निरीक्षण कर गेहूं के आटे का एक नमूना संग्रहित किया। दोनों नमूनों को जांच एवं विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुल 13 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तथा दो खाद्य पदार्थों के नमूने जांच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किए। निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल वर्मा, विजय कुमार यादव, धर्मराज शुक्ल एवं श्रीमती रंजनी मौर्या शामिल रहे।







