AGRA NEWS: सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो पत्नी संग ताजमहल पहुंचे, डायना चेयर पर खिंचवाई तस्वीरें”. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपनी पत्नी जीनेट रूबियो के साथ आगरा पहुंचे और ताजमहल का दीदार किया। रूबियो काले कोट-पैंट में नजर आए, जबकि जीनेट ग्रे गाउन में थीं। दोनों ने प्रसिद्ध डायना चेयर पर बैठकर फोटो खिंचवाई।







