Home उत्तर प्रदेश स्वयंसेवकों ने हनुमान मंदिर पर चलाया स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम

स्वयंसेवकों ने हनुमान मंदिर पर चलाया स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम

PRATAPGARH NEWS: जीवन दायिनी नदियों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गंगा अवतरण दिवस एवं ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता श्रमदान किया गया। इस स्वच्छता कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नदियों, तालाबों और देवालयों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक करना था।स्वच्छता सेवा कार्यक्रम में उपस्थित जिलासंघ चालक चिंतामणि ने साप्ताहिक स्वच्छता सेवा कार्यक्रम चलाने का आग्रह किया। इस स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि काशी प्रांत के प्रांत संयोजक कृष्ण मोहन ने कहा कि स्वच्छता और सेवा केवल एक सामाजिक कार्य नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण और संस्कार का अभिन्न अंग है। जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के संकल्पों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता प्रमुख भूमिका में है। इसके तहद प्राकृतिक संसाधनों को शुद्ध करने का अभियान हम सभी का संकल्प है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता मानव जीवन का आधार है जो व्यक्तिगत और सामाजिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। इस मौके पर नगर संघ चालक जगदम्बा,सह नगर संघचालक राजा जायसवाल,नगर कार्यवाह अंकित, सह नगर कार्यवाह सुमित,खंड बौद्धिक प्रमुख श्याम किशोर,सह जिला सेवा प्रमुख राजेश जायसवाल, जिला प्रचार प्रमुख अंकुर,नगर संपर्क प्रमुख अजीत, वरिष्ठ अस्थि चिकित्सक एवं एनएमओ  के प्रांत सचिव डॉक्टर जेपी वर्मा,सह जिल संयोजक लोक भारती सागर,भाजपा नगर मंत्री राहुल मौर्य,अतुल मिश्र,विनीत सिंह, आरव, तीर्थराज, सभासद पावन सहित अनेक लोग सम्मिलित रहे ।