MIRZAPUR NEWS: दवा विक्रेता समिति, मीरजापुर के समस्त दवा व्यापारियों ने बुधवार को अपनी प्रांतीय संस्था ओसीडी यूपी एवं राष्ट्रीय संस्था AIOCD द्वारा घोषित एक दिवसीय बंद के समर्थन में स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों की मुख्य चिंता अवैध फार्मेसी, ई-फार्मेसी से जन स्वास्थ्य को हो रहे खतरे तथा शोषणकारी मूल्य निर्धारण को लेकर थी। व्यापारियों ने मांग की कि आपातकालीन समय के नियम अब अप्रासंगिक हो चुके हैं, अतः उन्हें वापस लिया जाए। सीएसआर 220 E और सीएसआर 817 E को तत्काल निरस्त किया जाए। उनकी यह भी मांग थी कि कॉरपोरेट सेक्टर को दी जा रही विशेष छूट और डीप डिस्काउंटिंग पर रोक लगाई जाए। सभी दवा व्यापारी स्वेच्छा से दुकानें बंद कर घंटाघर मैदान में एकत्र हुए। वहां से मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए शांतिपूर्वक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। रास्ते में सभी दवा की दुकानें बंद रहीं। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने सभी विक्रेताओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांगें प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी। इस बंद को उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल, UPMSRA तथा कुछ अन्य फार्मेसी संगठनों का भी समर्थन प्राप्त था। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी, सचिव संजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष रणजीत मौर्य, महामंत्री पंकज केसरी, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, संगठन मंत्री जयप्रकाश सेठ, उपसचिव बी.पी. सिंह, कार्यकारी सदस्य रितेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य धीरज कुमार गुप्ता शामिल थे।
इसके अलावा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी, अखिलेश मिश्रा, उमा बरनवाल, नमिता केसरवानी, संजय कपूर, अमन दुबे, हिमांशु सेठ, शिवांशु दुबे, दिलीप सिंह दरबार, सुनील कुमार, अमित श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, अशोक दुबे, चंदन शुक्ला, दीनदयाल, राहुल बरनवाल, शीतला प्रसाद जायसवाल, राजेश यादव, जगदीश जायसवाल, आनंद गुप्ता, महेश गुप्ता, चंदन यादव, मदन मौर्य, संजय मौर्य, सर्वेश मौर्य, संजय जायसवाल, आशीष कुमार, आयुष यादव, शिवम जायसवाल, राहुल श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा इत्यादि ने नेतृत्व किया।







