FATEHPUR NEWS: जनपद के कुसुम्भी क्षेत्र में नवनिर्मित अनुराग एनर्जी स्टेशन का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि सौभाग्य सिंह एवं इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय सेल्स ऑफिसर निलय शंकर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कुसुम्भी रोड स्थित अनुराग एनर्जी स्टेशन के संचालक जितेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह, ग्राम प्रधान बेरा गढ़ीवा एवं डायरेक्टर, जिला सहकारी बैंक फतेहपुर ने बताया कि इस स्टेशन पर उपभोक्ताओं को इंडियन ऑयल का उच्च गुणवत्ता वाला पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहनों में निःशुल्क हवा, शीतल पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के स्नेह, सहयोग और विश्वास के बल पर उनके अन्य प्रतिष्ठान सौभाग्य फिलिंग स्टेशन (बेरा गढ़ीवा), सौभाग्य कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर, राज ब्रिक फील्ड तथा मां संकष्ठा ब्रिक फील्ड का भी सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसी विश्वास को कायम रखते हुए अनुराग एनर्जी स्टेशन पर भी ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण ईंधन, पारदर्शी व्यवस्था और उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सावन गुप्ता, ग्राम प्रधान शिवा ठाकुर, कोटेश्वर शुक्ला, प्रेम शुक्ला, सुरेश शुक्ला, जयराज सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान चुन्नू सिंह, पिंटू सिंह, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह, लोकखन महाराज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में अतिथियों ने अनुराग एनर्जी स्टेशन के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान की सफलता तथा क्षेत्रवासियों को निरंतर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की कामना की।







