SONBADHR NEWS: विधानसभा 401 राबर्ट्सगंज के सोहदवल ग्राम सभा में एक अत्यंत भावपूर्ण अवसर पर सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूर्वांचल न्यूज के संचालक सोनेलाल पटेल के बहुभोज कार्यक्रम के उपलक्ष्य में उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं परिवार का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उनके पूज्य पिता राम दुलारे पटेल से आत्मीय मुलाकात हुई, जो यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल के प्रमुख सहयोगीयों में रहे हैं। आज भी उनकी केशरिया-नीले रंग से रंगी लाठी को प्रतीक स्वरूप साथ रखना, उनके समर्पण और विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा को दर्शाता है। यह अवसर न केवल सामाजिक एकता का प्रतीक रहा, बल्कि हमें अपने पुरखों के संघर्ष और उनके आदर्शों को याद करने का भी अवसर मिला। इस शुभ अवसर पर अंजनी पटेल जिलाध्यक्ष अपना दल (एस), का. प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच विवेक कुमार पाण्डेय, जिला मीडिया सचिव इं. नीरज सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच सर्वेश पटेल एवं रामानंद पटेल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी।





