Home उत्तर प्रदेश अग्रवाल सभा, प्रयागराज ने कराई अग्रसेन भवन की रजिस्ट्री

अग्रवाल सभा, प्रयागराज ने कराई अग्रसेन भवन की रजिस्ट्री

PRAYAGRAJ NEWS: अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के आशीर्वाद से प्रयागराज में बहु प्रतीक्षित अग्रसेन भवन की मंगलवार को रजिस्ट्री कराई गई। अग्रवाल सभा के महामंत्री महेन्द्र गोयल ने बताया कि प्रयागराज में कई वर्षों से एक ऐसे भवन की आवश्यकता थी जिसमें समाज के लोग मांगलिक कार्यक्रम कर सकें और भवन अग्रवालों के गढ़ ज़ीरो रोड पर स्थित हो । कई धर्मशालाओं के समाप्त हो जाने से भवन की आवश्यकता वृहद स्तर पर हो गई थी। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल, जिन्होंने AMA का विशाल भवन बनवाया था, यह बीड़ा उन्होंने उठाया और एक टीम बनाकर, शहर के मध्य रुपबानी सिनेमा हाल के बगल गली में, आर्य समाज मंदिर के बगल एक बने हुए मकान को चिन्हित किया। सभी अग्रवालों के सहयोग से 8वें बड़े मंगल के दिन उसकी रजिस्ट्री कराई गई। चार तल बने हुए इस भवन में कुछ सुधार के उपरांत शहर के सभी वर्गों को उपलब्ध कराया जाएगा। अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल जी ने मौजूद न्यासियों को बताया कि भवन को लेकर समाज के लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला और अग्रबंधुओं ने स्वयं से इस यज्ञ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई। अग्रवाल सभा सभी का धन्यवाद करती है। रजिस्ट्री के उपरांत महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति पर मल्यार्पण किया गया और भवन पर एकत्रित होकर एकदूसरे का मुँह मीठा कराया गया। मौजूद रहने वालों में मुरारी लाल अग्रवाल, डॉ अशोक अग्रवाल, डॉ नीरज अग्रवाल, डॉ कीर्तिका अग्रवाल, महेन्द्र गोयल, मोहित अग्रवाल, आशुतोष जैन, सिद्धार्थ AD world, सौरभ अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रमेश सुल्तानिया, मुकेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, अभय अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल (नेतराम), अंकित बंसल, विजय बंसल, विजय अग्रवाल, दीपक लड्डू, दीपक अग्रवाल RD, राजेश अग्रवाल, अभिषेक सराफ, मनोज अग्रवाल सराफ, आशीष अग्रवाल आदि रहे।