Home उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास

PRATAPGARH NEWS: विकास खंड बाबागंज की ग्राम पंचायत उतरार में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। क्षकार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव, ग्राम विकास अधिकारी संदीप सरोज, बीडीसी सदस्य शिव बहादुर सरोज, घनश्याम सरोज, रोजगार सेवक रजनीश यादव, सफाईकर्मी विजय प्रजापति, अनिल सरोज, अतीश शुक्ल, विकास सरोज, सूरज सरोज, राज सरोज, रामआसरे यादव, अखिल यादव, बादल सरोज, संदीप यादव एवं बऊआ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।