Home उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया रिपोर्ट के बाद कुशीनगर में शादी अनुदान घोटाले की जांच...

सोशल मीडिया रिपोर्ट के बाद कुशीनगर में शादी अनुदान घोटाले की जांच तेज

KUSHINAGAR NEWS: पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना में अपात्रों को लाभ दिए जाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित रिपोर्ट के आधार पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पड़रौना विकास खंड के 19 आवेदकों के तत्काल भौतिक सत्यापन के आदेश दिए हैं। 11 जून को जारी पत्र में कहा गया है कि उक्त 19 व्यक्तियों को योजना का लाभ मिला है, जबकि वे पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करते। विभाग ने खंड विकास अधिकारी, पड़रौना को निर्देश दिया है कि सत्यापन कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाए। अधिकारियों के अनुसार, अपात्र पाए जाने पर अनुदान राशि की वसूली की जाएगी और फर्जी सत्यापन करने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।
कौन हैं सूची में
सत्यापन के लिए भेजी गई सूची में सुखपुरा, जंगल चौरिया, जंगल जगदीशपुर, सेमरा हरदो, रतनवा, पिपरा जटामपुर सहित विभिन्न गांवों के 19 लाभार्थी शामिल हैं। इनमें 11 महिलाएं और 8 पुरुष हैं। अधिकांश आवेदन वित्तीय वर्ष 2024–25 और 2025–26 के हैं।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने इस मामले की प्रति निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण लखनऊ; जिलाधिकारी कुशीनगर; मुख्य विकास अधिकारी; और उपनिदेशक, गोरखपुर मण्डल को भी भेजी है।